Category Archives:  Spiritual

राशिफल 10 मई 2019: आज माँ लक्ष्मी करेंगी इन 5 राशियों की मनोकामना पूर्ण, मिलेगी खुशियों की सौगात | जानिए..

May 09 2019

Posted By:  Anil

व्यक्ति का जीवन भागदौड़ भरा रहता है | जिससे उसके जीवन में प्रतिदिन काफी समस्याएं आती है | लेकिन हम अपने आध्यात्मिक ज्ञान के द्वारा इन परेशानियों से बच सकते है | यदि किसी मनुष्य के जीवन में कोई भी समस्या आती है तो आप उससे सावधान हो सके, यही उद्देश्य हमारा रहता है | इसलिए जानिए 10 मई 2019 का राशिफल क्या कहता है |


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
आज आपके करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। आपके जीवन में खुशियों का इजाफा होगा। आपके प्रेम-संबंधों में मजबूती आयेगी। आज किसी काम में माता-पिता से ली गई सलाह आपके लिये फायदेमंद रहेगी। कंप्यूटर के स्टूडेंट्स के लिए दिन खास रहने वाला है। आपको अपने काम में सफलता मिलेगी। घर के किसी काम से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी । लक्ष्मी जी को प्रणाम करें, रिश्ते बेहतर होंगे।

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |   
आज आपको भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आपके वैवाहिक जीवन में खुशियाँ दुगनी होगी। आज आपको अचानक से कुछ ऐसा हासिल होगा, जिसकी आपको बहुत दिनों से तलाश थी। बिजनेस के किसी काम में कुछ जानकार लोगों से मदद मिलेगी। मंदिर में फल दान करें, करियर में आपकी सफलता सुनिश्चित होगी।

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
आज परिवार वालों के साथ आपको ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। इससे रिश्तों में नवीनता आयेगी। आप व्यापार में बढ़ोतरी करेंगे। अगर आप कुछ दिनों से अपनी पेट संबंधी समस्या से परेशान हैं, तो आज आपको उससे राहत मिलेगी। आप बेहतर महसूस करेंगे। शिक्षण के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज तरक्की के नये अवसर मिलेंगे। आज आप धार्मिक कार्यों में रुचि ले सकते हैं। गाय को रोटी खिलाएं, रिश्तों में मिठास आयेगी।

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो |
आज आप मित्रों के साथ आस-पास किसी ट्रिप पर जाने की प्लानिंग करेंगे। आपकी अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना है। बिना किसी पहचान के आज हर किसी पर भरोसा करने से आपको बचना चाहिए। इस राशि के छात्रों को पढ़ाई में मेहनत करने की आवश्यकता है। मेहनत से ही आपको उचित सफलता मिलेगी। जिन लोगों का कपड़े का व्यापार है, उन्हें मुनाफा हो सकता है। आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। लक्ष्मी जी के आगे घी का दीपक जलाएं, आपकी सभी परेशानियों का हल निकलेगा।



सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
आज खुद को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की योजनाओं में सफल रहेंगे। घर के सदस्यों की सेहत के प्रति आपको थोड़ा ख्याल रखना चाहिए। खासकर कि आपको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। आज समाज में आपकी एक अलग पहचान बनेगी। आपका कोई रुका हुआ काम आज पूरा होगा। मंदिर में दही दान करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

कन्या राशि ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आज समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पुराने रोगों से आपको छुटकारा मिलेगा। ऑफिस में जूनियर आपसे काम करने का तरीका सीखना चाहेंगे। हर कोई आज आपसे प्रभावित दिखायी देगा। आपकी धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। आपके बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। मंदिर में गुड़ दान करें, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आज कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कोई बड़ी डील या किसी से पार्टनरशिप करना चाह रहे हैं, तो अच्छे से सोच-समझकर ही आगे बढ़ें। परिवार वालों के साथ किसी बात को लेकर मन-मुटाव होने की संभावना भी बन रही है। आपको अपना मूड अच्छा रखना चाहिए। इससे घर का माहौल ठीक रहेगा। माँ लक्ष्मी जी को पुष्प चढ़ाएं, आप जीवन के हर क्षेत्र में कामयाब होंगे।

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आज आप छोटी-छोटी बातों में खुशी तलाशने की कोशिश करेंगे। आपका मन शांत रहेगा। आप नयी चीज़ों पर विचार कर पायेंगे। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। जमीन- जायदाद से जुड़ा कोई मामला आज आपके पक्ष में हो सकता है। लोगों के बीच आपकी अलग ही छवि बनेगी। मंदिर में कपूर की डिब्बी दान करें, आपका मन प्रसन्न रहेगा।

धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो | 
आज आपका दिन उम्मीद से ज्यादा अच्छा रहने वाला है। आपको भरपूर यश-सम्मान की प्राप्ति होगी। आपको हर तरह के भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति होगी। आपको अपने जीवनसाथी से गिफ्ट में कोई उपयोगी वस्तु मिल सकती है। आपको किसी काम में अपने पिता या पिता समान लोगों से पूरा सहयोग मिलेगा। आपका काम जल्दी पूरा होगा। पक्षियों को दाना खिलाएं, आप जीवन में खूब तरक्की करेंगे।

मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आज रोजमर्रा के कामों में थोड़ी रूकावटें आ सकती हैं। किसी पारिवारिक मसले को लेकर आप असहमत हो सकते हैं। सेहत को फिट रखने के लिये आप कोई योगा प्रोग्राम ज्वॉइन कर सकते हैं। आज आपको किसी अनजान सोर्स से धन लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। किसी खास व्यक्ति से  आपकी मुलाकात बहुत ही फायदेमंद रहेगी। मंदिर में घी की डिब्बी दान करें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी।


कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
आज आप खुद को गर्व से भरा हुआ महसूस करेंगे। दूसरे लोग भी आपके काम की खूब तारीफ करेंगे। ऑफिस में कोई बड़ी जिम्मेदारी आपके कंधों पर आ सकती है। आप उसे बखूबी निभायेंगे। आपको अपने जीवनसाथी से कोई गुड़ न्यूज मिल सकती है। आपके जीवन में भाग्य का साथ बना रहेगा। आपके ज्ञान और अच्छे विचारों में बढ़ोतरी होगी। मंदिर में मिश्री दान करें, रिश्ते बेहतर होंगे।

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आज आपकी धन संबंधी परेशानियों का हल जल्द ही निकल आयेगा। घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। परिवार वालों के साथ दर्शन के लिए मंदिर जायेंगे। किसी काम के प्रति आपकी कोशिशें सफल रहेगी। सेहत के मामले में भी सब कुछ बेहतर बना रहेगा। कुल मिलाकर आपका दिन शानदार रहने वाला है। ईष्टदेव को प्रणाम करें, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर